{"_id":"5f84b80c8e052b5b940009ab","slug":"the-entire-arrangement-of-audience-security-will-be-in-theaters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघरों में रहेगा दर्शकों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमाघरों में रहेगा दर्शकों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम
Tue, 13 Oct 2020 10:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकरीबन सात माह से बंद सिनेमाघरों को पंद्रह अक्तूबर से खोलने के लिए सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद इलाहाबाद सिनेमा एसोसिएशन ने भी दर्शकों की सुरक्षा के मदद्ेनजर सिनेमाघरों के लिए तैयारियों की गाइडलाइन जारी की है। सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों को लागू किए जाने के साथ ही सिनेमा के आरंभ और इंटरवल के दौरान भी कोविड से बचाव से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
इलाहाबाद सिनेमा एसोसिएशन के सचिव आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि सरकार का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। सिनेमाहाल खोले जाने से पहले कोविड की गाइड लाइन के मुताबिक दर्शकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के तहत सीट डिस्टेंसिंग यानी दो दर्शकों के बीच में एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था होगी। एंट्री टेंपरेचर चेक तो रहेगा ही आरोग्य सेतु एप को ऑन रखने के लिए कहा जाएगा।
इस दौरान डिजिटल टिकट को प्रोत्साहन के अतिरिक्त सिनेमाहाल सहित इंट्री एवं शौचालय को भी नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। स्टाफ के लिए फेस फोल्ड की व्यवस्था रहेगा तो दर्शकों को भी मॉस्क पहनकर ही आना होगा। साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए प्रत्येक शो के बीच में पंद्रह मिनट का अंतराल रहेगा। इतना ही नहीं खानपान के लिए सिर्फ पैक सामान की ही अनुमति होगी। कुल मिलाकर कोशिश है कि दर्शकों की सुरक्षा में कोई कोताही न हो।