फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the electric current can run in plastic also

प्लास्टिक से भी विद्युत धारा हो सकती है प्रवाहित

Tue, 26 May 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
the electric current can run in plastic also
प्लास्टिक से भी विद्युत धारा प्रवाहित हो सकती है। यह जानकारी भारतीय विज्ञान संस्थान के अमित राय ने इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के भौतिक विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार में दी। उन्होंने ऐसे प्लास्टिक के बारे में बताया जो विद्युत धारा को प्रवाहित कर सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. विनम्र सेन सिंह ने ‘कोरोना का साहित्य पर प्रभाव’ विषय पर व्याख्यान दिया। भारतीय विज्ञान संस्थान के डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी और बताया कि उनकी टीम ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है, जहां देश की सभी प्रयोगशालाओं में उपस्थिति मशीनां का देश के सभी शोध वैज्ञानिक इस्तेमाल कर सकते हैं। आईएपीटी के डॉ. बीपी त्यागी ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

ईसीसी के जस्टिन मसीह ने कोरोना वायरस से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की। वहीं, अहमदाबाद से डॉ मनीष खरे ने कोरोना के बाद एजुकेशन सिस्टम में आने वाले बदलाव पर अपनी बात रखी और उत्तराखंड गढ़वाल विश्वविद्यालय से डॉ. ओम प्रकाश ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान दिया। अंतिम सत्र में बीएचयू के डॉ. सुजीत प्रताप के कोरोना के मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर व्याख्यान दिया और अंत में मेरीलैंड यूएसए से प्रो. अतुल राय ने छीकने और खांसने से होने वाले संक्रमण को केंद्र में रखे हुए गणितीय मॉडल पर व्याख्यान दिया। संचालन डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed