फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The drum beat of drums Jume BJP

ढोल नगाड़े की थाप पर झूमे भाजपाई

Fri, 13 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The drum beat of drums Jume BJP
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता खूब झूमे। उधर नगर अध्यक्ष के मनमोहन पार्क स्थित आवास से एक जुलूस निकला, जो पंडित दीनदयाल की मूर्ति तक गया। यहां मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। नगर अध्यक्ष सांसद श्यामा चरण गुप्ता के भी आवास गए।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने अवधेश गुप्ता का माल्यार्पण देवेंद्र नाथ मिश्र, सुनील जैन, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्र, कमलेश कुमार, विजय मिश्र, विदुप अग्रहरि, कुंज बिहारी मिश्र आदि की मौजूदगी में किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष तहसीन अहमद ने भी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताते हुए अवधेश चंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन


इसी क्रम में भाजपा नेता योगेश शुक्ला, शशांक शेखर पांडेय, उमेश द्विवेदी, सुशील पांडेय, ज्ञानेंद्र द्विवेदी आदि ने भाजपा यमुनापार के शिवदत्त पटेल, गंगापार के अमर नाथ त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई। उधर श्यामा चरण गुप्ता के आवास पर यमुनापार और नगर अध्यक्ष का स्वागत जमुनोत्री गुप्ता, विदुप अग्रहरि, संजीव जायसवाल की मौजूदगी में किया गया। इसी क्रम में जनहित संघर्ष समिति के प्रमिल केसरवानी, राजेश केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा आदि ने भी अवधेश गुप्ता को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed