फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The driver was lying dead, the thief took away Rs 60 from his pocket and the battery from the e-rickshaw

शर्मनाक : चालक मृत पड़ा रहा, चोर जेब से 60 रुपये, ई-रिक्शे से निकाल ले गए बैटरी

Thu, 07 Aug 2025 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 05:12 PM IST
सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक दिन पहले ई-रिक्शा चालक की मौत के साथ इंसानियत तार-तार करने वाली एक घटना हुई। चालक मृत पड़ा रहा और चोर उसकी जेब से 60 रुपये निकाल ले गए। यही नहीं उसका ई-रिक्शा कुछ दूर ले जाकर उसकी बैटरी भी निकाल ली।

विज्ञापन
The driver was lying dead, the thief took away Rs 60 from his pocket and the battery from the e-rickshaw
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक दिन पहले ई-रिक्शा चालक की मौत के साथ इंसानियत तार-तार करने वाली एक घटना हुई। चालक मृत पड़ा रहा और चोर उसकी जेब से 60 रुपये निकाल ले गए। यही नहीं उसका ई-रिक्शा कुछ दूर ले जाकर उसकी बैटरी भी निकाल ली। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज करा दी है लेकिन पुलिस चोरों का दूसरे दिन भी कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


अशोक पाल (50) एयरपोर्ट क्षेत्र के असरावल कला गांव के रहने वाले थे। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बेटे अनिल ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब पिता ई-रिक्शा लेकर घर से निकले और इसके बाद वापस नहीं लौटे। घरवाले खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब जानकारी मिली कि पिता का शव रावतपुर में यूनाइटेड कॉलेज के पास पड़ा है।
विज्ञापन


घरवाले पहुंचे तो पिता औंधे मुंह पड़े मिले। पुलिस ने दावा किया कि पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत की बात सामने आई है। बेटे ने बताया कि पिता आटा खरीदने के लिए घर से 60 रुपये लेकर निकले थे। वह मौके पर पहुंचा तो उनकी शर्ट की जेब फटी हुई थी और पैसे गायब थे। ई-रिक्शा भी नहीं दिखाई दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर वह भी मोर्चरी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद सूचना मिली कि जहां पिता का शव मिला वहां से करीब 300 मीटर दूर उनका ई-रिक्शा लावारिस हालत में पड़ा मिला। छोटा भाई वहां पहुंचा तो देखा कि उसकी बैटरी गायब थी। पास में ही बीयर की दो बोतलें व दो जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिलीं।


परिवारवालों का मानना है कि अशोक की मौत के बाद उनका ई-रिक्शा ले जाकर बैटरी चोरी की गई। फिलहाल उन्होंने तहरीर देकर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed