फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The DM was furious over the poor condition of toilets in Bahria and Koraon blocks.

Prayagraj News: बहरिया और कोरांव ब्लॉक में शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भड़के डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The DM was furious over the poor condition of toilets in Bahria and Koraon blocks.
संगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बहरिया और कोरांव ब्लॉक के बालिकाओं के शौचालयों की बदहाल स्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल तक हर हाल में सभी छह सूचकांकों में शत प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा के दौरान सामने बहरिया ब्लॉक में बालिकाओं के शौचालय का निर्माण मात्र 76 प्रतिशत और कोरांव में यह आंकड़ा महज 60 प्रतिशत पर ही अटका है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवशेष कार्य को गुणवत्ता के साथ तत्काल पूर्ण कराया जाए। बाल विकास पुष्टाहार के सूचकांकों पर चर्चा के दौरान परियोजना अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 14 अप्रैल की समय सीमा से पहले सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया जाएगा। डीएम ने पशुपालन विभाग को भी पशु टीकाकरण के काम में तेजी लाने और मांडा विकासखंड के सभी लंबित सूचकांकों को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed