{"_id":"bdf11537f6ad32dcb972fb40d4a753a4","slug":"the-disqualification-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नामांकन रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में दिन भर तनाव बना रहा। नामांकन रद्द होने के विरोध में दावेदारों तथा समर्थकाें ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर पक्षपात का भी आरोप लगाया। इससे वहां बवाल की भी आशंका बनी रही। इसके मद्दनेजर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी फोर्स तैनात रही। प्रत्याशियों की सूची चस्पा करते समय डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
दो दावेदारों का नामांकन रद्द होने से नाराज समाजवादी छात्रसभा से जुड़े युवाओं ने प्रदर्शन किया। वह धरने पर भी बैठ गए। उनका यह भी आरोप था कि अध्यक्ष पद के एक अन्य प्रत्याशी ने भी गलत फार्म भरा है। उसमें व्हाइटनर लगाकर संशोधन किया गया है। उनकी चीफ प्रॉक्टर से तीखी झड़प भी हुई। एनएसयूआई केउपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अब्दुल कादिर का नामांकन भी रद्द कर दिया गया है। अब्दुल फेल होने के बाद भूतपूर्व छात्र के रूप में स्नातक उत्तीर्ण किया। इसके विरोध में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि अब्दुल परास्नातक का छात्र है और नियमानुसार उसी कोर्स में फेल होने पर नामांकन रद्द हो सकता है।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। नामांकन रद्द होने से नाराज अन्य दावेदारों तथा उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी पहले से आशंका थी। इसके मद्देनजर परिसर में भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। इससे बवाल बढ़ नहीं पाया। शाम को उनका धरना-प्रदर्शन भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियाें का दक्षता भाषण सोमवार को होगा। इसमें प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के समक्ष एजेंडा रखेंगे तो उनकी दक्षता की भी परीक्षा होगी। कई बार ऐसा हुआ जब दक्षता भाषण के बाद अच्छे वक्ता के समर्थन में चुनाव का माहौल अचानक बदल गया। वहीं कई छात्रसंघ भवन के प्राचीर से दो शब्द भी नहीं बोल पाए। दक्षता भाषण के इस महत्व को देखते हुए दोनों पद के प्रत्याशियों को इसकी तैयारी भी कराई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ ईश्वर शरण डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव के वैध प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी कर दी गई। वहां भी कई प्रत्याशियों का नामांकन फार्म दूसरे छात्र ले गए थे। ऐसे में कालेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय के फैसले का इंतजार किया। कालेज में अध्यक्ष के आठ, उपाध्यक्ष और महामंत्री के लिए पांच-पांच, संयुक्त मंत्री के दो तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी डॉ.मान सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
ईश्वर शरण के वैध प्रत्याशी
अध्यक्ष : अखिलेश यादव, अखिलेश सिंह यादव, अभिषेक कुमार शुक्ला, अविनाश सिंह, आयुष सिंह, इमरान अली, अंकित मिश्रा, शनी शुक्ला
उपाध्यक्ष : आशीष कुमार कनौजिया, दुर्गेश कुमार दुबे, विशाल निषाद, सिद्धार्थ, सुमित कुमार सिंह
महामंत्री : अनुपम मिश्रा, आदर्श शुक्ला, कमल किशोर तिवारी, प्रियांशु सिंह, सिंह निर्भय अरुन कुमार
संयुक्त मंत्री : कपिल पटेल, सलेश राय
सांस्कृतिक सचिव : अनिल कुमार मद्धेशिया, आशीष यादव, यथार्थ श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार।