सिर चढ़कर बोल रहा टशन, नहीं थम रहा असलहों का प्रदर्शन, तस्वीरें वायरल
- पूरामुफ्ती के असरौली निवासी युवकों की है तस्वीर, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में असलहों के प्रदर्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही नवाबगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था और सोमवार को पूरामुफ्ती में फिर असलहों के प्रदर्शन करते युवकों की फोटो वायरल हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तस्वीरों के आधार पर 13 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें चिह्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने केबाद हड़कंप मच गया। इसमें कई युवक अलग-अलग हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि तस्वीरें देखने से साफ पता चल रहा है कि यह असलहों का प्रदर्शन करने केलिए खिंचवाई गई हैं। तस्वीरें वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मचा तो पुलिस अफसरों ने जांच शुरू कराई। अफसरों का कहना है कि फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि तस्वीरें कब की हैं। तस्वीरों के आधार पर 13 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
तस्वीरों में असलहों संग दिखने वाले युवकों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पूरामुफ्ती के हटवा में रहने वाले युवकों की असलहों संग तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों केखिलाफ कार्रवाई की थी। हालांकि पुलिस का कहना था कि तस्वीरें पुरानी हैं। सोमवार को वायरल हुई तस्वीरों के संबंध में सीओ सिविल लाइंस सुधीर कुमार ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर आरोपियों को चिह्निनत किया जा रहा है।