{"_id":"5ef783292ddcfc5fe33ae7fb","slug":"the-devotees-of-mankameshwar-found-their-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 दिन बाद सेना मनकामेश्वर के भक्तों को रास्ता देने के लिए राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 दिन बाद सेना मनकामेश्वर के भक्तों को रास्ता देने के लिए राजी
Sat, 27 Jun 2020 11:04 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mankameshwar Mandir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती घाट पर स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव जाने वाले रास्ते के गेट को खोलने के लिए सेना राजी हो गई है। 99 दिन बाद रविवार को मंदिर मार्ग पर लगे गेट को आम श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए खोला जाएगा। इसके बाद मंगला आरती के साथ मनकामेश्वर महादेव में दर्शन -पूजन आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
कोविड-19 की गाइड लाइन की वजह से अब भक्तों को मनकामेश्वर में कई प्रतिबंधों से होकर गुजरना पड़ेगा। पहला बार दो पालियों में दर्शन होंगे। बाबा के जलाभिषेक पर रोक लगा दी गई है। सेना की ओर से मंदिर मार्ग पर लगे गेट का फाटक रविवार से खोले जाने की जानकारी अफसरों ने शनिवार को मंदिर प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
इसी के साथ दर्शन पूजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। मनकामेश्वर में रविवार की सुबह छह बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद 6:30 बजे से आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर परिसर तक लोगों के खड़ा होने के लिए गोला बना दिया गया है।
विज्ञापन
दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश से पहले हर श्रद्धालु को थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। आटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन भी लगा दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीधरानंद ने बताया कि बीते 19 मार्च को मंदिर मार्ग पर लगा गेट बंद किया गया था।
तीन महीना नौ दिन के बाद रविवार से मन कामेश्वर महादेव के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार कोरोना संक्रमण की वजह से हर रोज दोपहर में दो घंटे तक मंदिर बंद रहेगा। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार दो पालियों में दर्शन होंगे। सुबह 6:30 से दोपहर दो बजे तक और फिर शाम चार से रात 10 बजे तक आम भक्तों के लिए मंदिर खुला रहेगा। रात नौ से 9:30 बजे तक शयन आरती होगी।
पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को परखा, दो शिफ्ट में लगी ड्यूटी
मनकामेश्वर मंदिर खोले जाने पर सहमति के बाद शनिवार की शाम दारागंज पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की शिफ्टवाइज ड्यूटी निर्धारित की गई। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मंदिर प्रबंधन से कहा है।