{"_id":"6a0390c69a80bd467b0af60d","slug":"the-department-woke-up-after-the-accident-and-raised-the-11000-line-wire-allahabad-news-c-407-1-mn11001-14771-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हादसे के बाद जागा विभाग, ऊंचा किया 11 हजार लाइन का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हादसे के बाद जागा विभाग, ऊंचा किया 11 हजार लाइन का तार
Wed, 13 May 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 13 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
उमापुर कला गांव में चकमार्ग पर लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार को लेकर प्रकाशित खबर और हालिया हादसे के बाद आखिरकार बिजली विभाग हरकत में आया। मंगलवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर नया खंभा लगाते हुए तार को सुरक्षित ऊंचाई तक उठा दिया।
पांच मई को डीजे वाहन से तार छू जाने पर एक किशोर करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया था। मंगलवार को विभाग के कर्मचारी सुनील पांडेय और लालता गौड़ मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और तार को ऊंचा कराया।
तार ऊंचा होने के बाद गांव के जयंती लाल दुबे, संजय लाल दुबे, हरिश्चंद्र यादव और नंदलाल यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।