फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Department of visual plan for Smart City

स्मार्ट सिटी के लिए विजुअल प्लान तैयार करें विभाग

Tue, 27 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
 इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना पर फाइलें तेजी से तैयार होने लगी हैं। 25 जनवरी को दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच स्मार्ट सिटी के एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि केंद्रीय टीम के साथ इसी सप्ताह इलाहाबाद आने वाले हैं। इस बीच मंगलवार को कमिश्नर बीके सिंह ने सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर विजुलअ प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बिजली के क्षेत्र में सोलर एवं थर्मल सिस्टम, स्मार्ट ग्रिड, पेयजल एवं सेनिटेशन के तहत पानी की रिसाइकिलिंग, गंदे पानी के ट्रीटमेंट, सीवरेज आदि, ट्रांसपोटेशन के तहत रेलवे एक्यूपमेंट एंड सिस्टम, एयरपोर्ट एंड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरक्राफ्ट मेटेनेंश, कोल्ड चेन, संरक्षा एवं सुरक्षा के तहत सिक्योरिटी मॉडर्नाइजेशन, सेफ सिटी, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्वास्थ्य के तहत हॉस्पिटल डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन एवं मैनेजमेंट, हेल्थकेयर आईटी, एमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम आदि पर काम होने हैं। 19 दिसंबर 2014 को दो सदस्यीय अमेरिकी टीम इस पर अफसरों से राय मशविरा कर चुकी है।
विज्ञापन


अब एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद मंगलवार को कमिश्नर ने एडीए, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नगर निगम, सीएमओ, रोडवेज, संभागीय परिवहन विभाग, बिजली आदि विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। अमेरिकी और केंद्रीय अफसरों के साथ इन विभागों के प्लान का प्रेजेंटेशन होना है सो कमिश्नर ने विजुअल प्लान तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि टीम के बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed