फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The deluge put garlands of flowers , dainty Bntin

फूल-मालाओं का लगा अंबार, बंटीं मिठाइयां

Sat, 25 Jul 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
The deluge put garlands of flowers , dainty Bntin
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव परिणाम घोषित होते ही जीतने वाले प्रत्याशियों केे समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया। उत्साह में समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं। जीतने के बाद उम्मीदवारों ने सबसे पहले दीवानी परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर माथा नवाया इसके बाद फूलमालाओं से लदे पदाधिकारी अपने समर्थकों का जुलूस लेकर पूरे परिसर में घूमे।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ा बजाकर खुशी का इजहार किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियोें को बधाई देने के लिए वकीलों का तांता लगा रहा। पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र और पूर्व मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी है। बधाई देने वाले अन्य लोगों में पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, शीतला प्रसाद मिश्र, यतींद्र नाथ मिश्र, जगदीश त्रिपाठी, वीके राय, कुश कुमार पांडेय, सुनील पांडेय, सुरेश तिवारी काका, सत्येंद्र मिश्र, वरुण श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद केबी तिवारी ने कहा है कि पिछले कार्यकाल में उनके जो काम अधूरे रह गए थे उनको पूरा करना प्राथमिकता होगी। चुनाव में जो वादे किए थे उनको भी पूरा किया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहे हरिनारायण मिश्र ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह अधिवक्ता हित में काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed