{"_id":"68af7140ab024014f00c3050","slug":"the-decapitated-body-was-of-an-11th-standard-student-baba-under-suspicion-allahabad-news-c-3-bly1007-702949-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 11वीं के छात्र की थी सिर कटी लाश, शक के घेरे में बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 11वीं के छात्र की थी सिर कटी लाश, शक के घेरे में बाबा
Thu, 28 Aug 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को सिर व हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में सनसनीखेेज खुलासा हुआ है। मृतक 11वीं का छात्र पीयूष उर्फ यश (17) था। वह करेली के सदियापुर का रहने वाला था। इस जघन्य हत्याकांड में उसके रिश्ते का बाबा शक के घेरे में है। उसकी तलाश में देर रात तक दबिश दी जाती रही।
औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया गांव में शाम चार बजे के करीब एक स्कूटी सवार पॉलिथीन में लिपटा क्षत-विक्षत शव फेंककर भाग निकला था। सूत्रों के मुताबिक, जांच के क्रम में पुलिस ने मौके तक आने व जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। इस क्रम में मिर्जापुर रोड पर लगे 50 से ज्यादा कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पता चला कि स्कूटी सवार शहर की ओर से आया था। पुराने पुल से होते हुए वह प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे से औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। फुटेज के जरिये ही ट्रेस करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो पता चला कि संदिग्ध सदियापुर गुरुद्वारे के पास स्थित बस्ती से निकला था।
यह भी बात सामने आई कि इसी मोहल्ले का 11वीं का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह से ही गायब है। उसके पिता अजय सिंह का निधन हो चुका है। वह अपनी मां कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था। सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर करेली में पढ़ता था। मां कामिनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को बेटा सुबह 8:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला। रोज 2:30 बजे तक वापस आ जाता था लेकिन नहीं लौटा। स्कूल जाने पर पता चला कि वह आया ही नहीं। पुलिस के मुताबिक, कद-काठी और शारीरिक बनावट से यह साफ हो गया कि मृतक पीयूष ही था।
विज्ञापन
घटना के बाद से रिश्ते का बाबा गायब
एक अहम बात यह पता चली कि घटना के बाद से ही छात्र का बाबा (पिता का चाचा) गायब है। फिलहाल उसे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। यह भी पता चला कि कुछ महीनों पहले उसकी बेटी व बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था। देर रात तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी रहीं। छात्र के सिर व हाथ-पैर की बरामदगी के भी प्रयास किए जाते रहे। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच जारी होने की ही बात कहते रहे।
मृतक की पहचान हो गई है। किसी रंजिश की बात अब तक सामने नहीं आई है। एक संदिग्ध चिह्नित किया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
अभिषेक भारती, डीसीपी नगर