फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The daughter of Prayagraj is the daughter and sister is Rita Joshi

प्रयागराज वासियों की बेटी एवं दीदी हैं रीता जोशी

Mon, 22 Jul 2019 04:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
The daughter of Prayagraj is the daughter and sister is Rita Joshi
The daughter of Prayagraj is the daughter and sister is Rita Joshi
रीता बोली प्रयागराज वासियों की हूं बेटी और दीदी
विज्ञापन

0 सांसद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पथरचट्टी रामलीला मैदान में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
नोट...फोटो है
प्रयागराज। इलाहाबाद की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के 70 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रामबाग स्थित पथरचट्टी रामलीला ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सांसद का फूल बरसाकर स्वागत किया। स्वागत से गदगद रीता जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करने के साथ खुद को प्रयागराज वासियों की बेटी एवं दीदी बताया।

रीता जोशी ने कहा कि वे अपने पिता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की तरह अपनी अंतिम सांसों तक प्रयागराज की जनता के हितों एवं विकास के प्रति समर्पित रहेंगी। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण व मातृशक्ति विषयक संगोष्ठी भी हुई। इसमें मौजूद लोगों ने रीता जोशी को कठोर परिश्रमी विदुषी और जनहित की सजग पहरी नेता बताया। साथ ही सामाजिक शिक्षा और राजनैतिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान की सराहना की। समारोह के मुख्य अतिथि सच्चा आश्रम महंत गोपाल जी महाराज एवं अध्यक्षता कर रहे जेएनयू दिल्ली के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरि राम मिश्रने भी डा. रीता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विशेषताओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें भजन गायक मनोज गुप्ता के निर्देशन में कलाकारों न भजनों एवं बाल नृत्य की प्रस्तुति की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला, शिवदत्त पटेल, मानस शर्मा, हरीश त्रिपाठी, विजय वैश्य, राम अवध कुशवाहा, राघवेंद्र मिश्र, अमर वैश्य मुन्ना भइया, दिनेश तिवारी, अर्चना शुक्ला, शिवेंद्र मिश्र, प्रमोद जायसवाल, पतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed