फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The cruelty of cold winds... the stubborn melting

Prayagraj News: सर्द हवाओं का सितम...जिद पर अड़ी गलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The cruelty of cold winds... the stubborn melting
इस बार सर्दी के सीजन सोमवार-मगंलवार की रात काफी सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में गलन रही। सुबह तक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वाहन रेंगते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक दिन का तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन

कमजोर धूप की वजह से अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा लेकिन शाम चार बजे से ही धुंध छाने लगी। रात में धीरे-धीरे कोहरा घना होता गया। दिन में सर्द बर्फीली हवाओं की वजह से लोग कांपते रहे। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम रहा। लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए अंगीठी तो जलाई ही सुविधा के मुताबिक घरों में तसले में कच्चा कोयला या लकड़ी भी जलाई। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के चारों तरफ लोग घेरा बनाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले चार दिनों तक नीचे और ऊपर के तापमान में वृद्धि तो हो सकती है लेकिन गलन प्रभावी रहेगी। इस दौरान धूप खिलने के साथ बादलों की आवाजाही के आसार हैं। फिलहाल सुबह के वक्त कोहरा घना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed