{"_id":"68089c7a72e2606ccf03e0e6","slug":"the-court-will-hear-the-bail-applications-of-sp-mla-zahid-beg-his-wife-and-son-naeem-together-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी और बेटे नईम की जमानत अर्जियों एक साथ सुनवाई करेगी कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी और बेटे नईम की जमानत अर्जियों एक साथ सुनवाई करेगी कोर्ट
Wed, 23 Apr 2025 01:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:23 PM IST
सार
भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे नईम बेग की जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई करेगी। इस मामले में कोर्ट ने यूपी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए छह मई तक की आखिरी मोहलत दी है।
विज्ञापन
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक जाहिद बेग, उनके बेटे नईम बेग की जमानत अर्जी व उनकी पत्नी सीमा बेग की अग्रिम जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब देने के लिए मोहलत देते हुए छह मई की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि 9 सितंबर 2024 को विधायक के घर पर एक नाबालिग नौकरानी मृत पाई गई थी। मामले में भदोही थाने के एएसआई ने सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ नाबालिग से मजदूरी कराने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विधायक व बेटा जेल में हैं। उनकी पत्नी सीमा बेग अबतक फरार हैं। पिता-पुत्र ने जमानत अर्जी दाखिल की है। सीमा बेग ने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
भदोही के मलिकाना मोहल्ले में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते आठ सितंबर 2024 को एक किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया था, जबकि एक दूसरी नाबालिग नौकरानी भी बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और श्रम अधिनियम में विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग एवं बेटे जईम बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विधायक ने जहां कोर्ट में सरेंडर किया। वहीं, बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक की पत्नी सीमा बेग अब भी फरार चल रही हैं।
विज्ञापन