{"_id":"571678804f1c1b0e2c8b481a","slug":"the-court-petition-to-change-the-mp-accused-of-dowry-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपी सांसद ने दी कोर्ट बदलने की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोपी सांसद ने दी कोर्ट बदलने की अर्जी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप ने अपने खिलाफ दर्ज दहेज हत्या के मामले में कोर्ट बदलने की मांग की है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि उनके मामले की सुनवाई किसी दूसरी अदालत को स्थानांतरित किया जाए। वादी की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। कोर्ट ने भी फिलहाल इस मामले पर नरेंद्र कश्यप को तत्काल कोई राहत नहीं दी है। प्रदेश सरकार से जवाब मांगते हुए सुनवाई तीन सप्ताह के बाद नियत की गई है। नरेंद्र और उनके परिवार वालों की जमानत पर 21 अप्रैल को गाजियाबाद में सुनवाई होनी है। याचिका पर जस्टिस रंजना पांड्या सुनवाई कर रही हैं।
नरेद्र कश्यप की याचिका में कहा गया है कि याची ने जमानत अर्जी दाखिल की है जिस पर 21 अप्रैल को सुनवाई होनी है। याची का कहना है कि उसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामला किसी दूसरी अदालत को स्थानांतरित किया जाए। याचिका का विरोध कर रहे वादी के वकील सैय्यद रियाज अस्करी और विभू राय ने कहा कि नरेंद्र कश्यप अदालत पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगते हुए स्पष्ट किया है कि याचिका के लंबित रहने से जमानत के निस्तारण या मुकदमे की सुनवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र कश्यप की बहू कि गत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। बहू के चाचा और सपा के पूर्व एमएलए हरिओम कश्यप ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नरेंद्र उनकी पत्नी और बेटा जेल में हैं।