फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the corona test report of taxi driver of kaudhiyara came negative

कौंधियारा के टैक्सी चालक की रिपोर्ट निगेटिव

Tue, 28 Apr 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
the corona test report of taxi driver of kaudhiyara came negative
जिले में तीन कोरोना मरीज मिलने के बाद जैसे-जैसे इनके नजदीकियों की जांच रिपोर्ट आ रही है, संक्रमण फैलने की आशंका लगातार कम होती जा रही है। मुंबई से दो संक्रमित युवकों को लेकर आए कौंधियारा के टैक्सी चालक की रिपोर्ट भी सोमवार को निगेटिव आई है। इससे पहले शंकरघाट के कोरोना पॉजिटिव युवक से जुड़े लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य महकमे की ओर से शंकरघाट और शंकरगढ़ इलाके में स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम जारी रहा।
विज्ञापन

कपारी गांव के दोनों संक्रमित युवकों को लाने वाला टैक्सी चालक एक मामले में कौंधियारा थाने भी गया था। यह जानकारी आने के बाद थाने में तैनात एसओ समेत 51 पुलिस कर्मियों को भी क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा उसके संपर्क में आने वाले 32 लोगों को शहर के विभिन्न गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया था। अब टैक्सी चालक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग का शंकरघाट और कपारी गांव में स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन का काम जारी रहा। शंकरगढ़ ब्लॉक के कपारी गांव और शंकरघाट के तीन किलोमीटर के दायरे में सोमवार को भी घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की गई। दूसरे दिन दोनों इलाकों में 73 टीमों द्वारा 4562 घरों के 24195 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि कपारी गांव में 43 टीमों को स्क्रीनिंग के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

यहां 2700 घरों के 14126 लोगों की और शंकरघाट इलाके में 30 टीमों द्वारा 1862 घरों के 10069 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। हालांकि, किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखे। इसके अलावा जिले भी स्क्रीनिंग अभियान चल रहा है। सोमवार को जिले में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 269186 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। शहर में कुल 1242 लोगों को विभिन्न गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन पर रखा गया है। इसमें 265 लोग गोकुल सेक्टर कालिंदीपुरम में इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन हैं। विभाग की ओर से सोमवार को प्रयागराज मेला प्रधिकरण, दारागंज थाना, संगम पुलिस चौकी, जल निगम परेड मैदान, पावर हाउस अलोपीबाग सबस्टेशन, बड़े हनुमान मंदिर, शंकरघाट तेलियरगंज में एंटीलार्वा स्प्रे एवं सेनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरगढ़ कपूरी गांव के दोनों कोरोना पॉजिटिव युवक को कोटवां बनी स्थित कोविड 19 लेवल1 हॉस्पिटल पहुंचाने वाले 108 नंबर एंबुलेंस के चालक महेश कुमार और ईएमटी अवधेश कुमार को कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। उनकी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed