फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The cook beat the children with a broom, the teachers were treated adversely

Prayagraj News: बच्चों को रसोइया ने झाड़ू से पीटा, शिक्षकोें को प्रतिकूल प्रवृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The cook beat the children with a broom, the teachers were treated adversely
प्राथमिक विद्यालय सराय सुल्तानपुर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिक्षकों की अनुपस्थिति में प्रार्थना कर रहे बच्चों को रसोइया झाड़ू मार कर कक्षा में भगा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचे तो मामला सही पाया गया। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रवृष्टि और शिक्षामित्र का एक दिन का मानेदय काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सराय सुल्तान में प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, सहायक अध्यापक दिनेश सिंह, आनंद कुमार, देवकी धानस और शिक्षामित्र सत्या सिंह की तैनाती है। देवकी धानस मातृत्व अवकाश पर हैं। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में अध्यापक समय से नहीं आते हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह स़ाढ़े आठ बजे विद्यालय में कोई अध्यापक नहीं पहुंचे थे। बच्चों ने अपने आप से प्रार्थना शुरू कर दी। इसी बीच कोई अभिभावक वीडियो बनाने लगे। यह देख रसोईया झाड़ू लेकर बाहर आई और बच्चों से कमरे के अंदर जाने के लिए कहा। बच्चे नहीं माने तो उन्हें झाड़ू से मार-मारकर अन्दर भगाया। अभिभावक ने इसका वीडियो वायरल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्या विद्यालय पहुंचे। बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों के बयान लिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर उन्होंने मातृत्व अवकाश पर गई शिक्षिका को छोड़ कर सभी अध्यापकों और शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई की।
प्राथमिक विद्यालय सराय सुल्तान में देर आने वाले अध्यापकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी गई है। शिक्षामित्र का एक दिन का मानेदय काटने की संस्तुति की गई है। वायरल वीडियो की भी पुष्टि हुई है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

- धर्मेंद्र कुमार मौर्या, खंड शिक्षा अधिकारी बहरिया

कई विद्यालयों में देर से आने की शिकायत
बहरिया। विकास खंड के कई विद्यालयों में अध्यापकों के देर से आने की शिकायत अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से की है। कुछ दिन पहले बहरिया के प्राथमिक विद्यालय शुक्लपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed