फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The contest for the post of president remained a neck-and-neck battle right to the end, with the excitement persisting until the final stage.

Prayagraj News: अध्यक्ष पद पर अंत तक रही कांटे की टक्कर, अंतिम चरण तक बना रहा रोमांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The contest for the post of president remained a neck-and-neck battle right to the end, with the excitement persisting until the final stage.
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय और महासचिव पर संतोष मित्र के जीत क - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली। डॉ. सीपी उपाध्याय और पीसी श्रीवास्तव के बीच मुकाबला अंत तक बहुत ही कम मतों के अंतर अंत का रहा। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 10 से 50 के आसपास बना रहा। इससे मतगणना के अंतिम दौर तक समर्थकों की धड़कनें बढ़ती-घटती रहीं।
विज्ञापन


लाइब्रेरी हॉल में मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट मिलने पर तालियां बजाकर खुशी जाहिर कर रहे थे। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे चुनाव का रोमांच भी बढ़ता जा रहा था। अंतिम चरण में जब करीब 200 वोटों की गिनती बाकी थी, उस समय पीसी श्रीवास्तव लगभग 70 वोटों से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि परिणाम पलट सकता है। पीसी श्रीवास्तव के पक्ष में एक भी वोट आने पर समर्थक उत्साह से झूम उठते थे, वहीं सीपी उपाध्याय को वोट मिलने पर लाइब्रेरी हॉल तालियों से गूंज उठता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब लगातार अशोक सिंह के पक्ष में वोट मिलने लगे। इससे सीपी उपाध्याय के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसकी वजह यह थी कि वे चाहते थे कि वोट अशोक सिंह के खाते में जाएं लेकिन पीसी श्रीवास्तव को न मिलें। हालांकि, अंततः डॉ. सीपी उपाध्याय ने पीसी श्रीवास्तव को 74 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
सीपी उपाध्याय ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में भी वह दूसरे स्थान पर रहे थे। उस समय वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय बबुआ ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी।
........................................
संतोष मिश्रा ने राय साहब यादव को करीब 283 वोटों से हराया

महासचिव पद पर संतोष मिश्रा ने जीत दर्ज की। मतगणना में जब संतोष मिश्रा ने एक बार बढ़त बनायी तो उनकी यह बढ़त अंतिम चरण तक बरकरार रही। अध्यक्ष पद के विपरीत महासचिव पद के चुनाव में शुरुआत से ही संतोष मिश्रा की स्थिति मजबूत बनी रही।
...............................

सीपी उपाध्याय की जीत पर अधिवक्ताओं ने दी बधाई
अध्यक्ष पद पर डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव पद पर संतोष मिश्रा के निर्वाचित होने पर विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने बधाई दी है। बुंदेलखंड अधिवक्ता महासंघ ने शुक्रवार शाम महासंघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के कालिंदीपुरम स्थित आवास पर आरपी तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें महासंघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी त्रिपाठी, महासचिव जगदीश सिंह बुंदेला, जितेंद्र कुमार मिश्र, राजीव द्विवेदी, चंद्र प्रकाश अवस्थी, जय सिंह परिहार बधाई दी। वहीं, कैट बार एसोसिएशन की ओर से पूर्व महासचिव जितेंद्र नायक, रवींद्र सिंह, सुशील दुबे आदि ने बधाई दी। वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ व संयुक्त सचिव प्रेस आरडी पांडेय ने भी ने भी बधाई दी।

.......................................
पूर्व पदाधिकारी राहुल पांडेय का निधन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व संयुक्त सचिव (प्रेस) राहुल पांडेय का शुक्रवार को न्यायविद हनुमान मंदिर के पास निधन हो गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि वह बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय के साथ हाईकोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय और महासचिव पर संतोष मित्र के जीत क

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय और महासचिव पर संतोष मित्र के जीत क- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed