फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Constables who were suffering on the road at midnight were taken to the hospital, ADG honored

आधी रात सड़क पर तड़प रही गर्भवती को सिपाहियों ने पहुंचाया अस्पताल, एडीजी ने थपथपाई पीठ, किया सम्मानित

Sat, 05 Jun 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

  • प्रसव पीड़िता को अस्पताल ले जा रहा टेंपो खराब होने के बाद पुलिस ने की मदद, महिला ने पुत्र को दिया जन्म

विज्ञापन
The Constables who were suffering on the road at midnight were taken to the hospital, ADG honored
prayagraj news : सड़क पर तड़प रही गर्भवती को सिपाहियों ने पहुंचाया अस्पताल, दिया बेटे को जन्म। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज के कौंधियारा थाने में तैनात दो सिपाहियों ने प्रसव पीड़िता की सहायता कर मिसाल पेश की है। अस्पताल ले जा रहा टेंपो जारी में खराब हुआ तो सिपाही पीड़ित महिला को बाइक से अस्पताल ले गए, जहां उसे पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। पुलिस के इस मानवीय चेहरे की इलाके में खूब प्रशंसा हो रही है। 

विज्ञापन

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी पुलिस चौकी में दीपक पांडेय व जितेंद्र यादव सिपाही के पद पर तैनात हैं।

The Constables who were suffering on the road at midnight were taken to the hospital, ADG honored
prayagraj news : गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले सिपाहियों को सम्मानित करते एडीजी, आईजी और एसएसपी। - फोटो : prayagraj
शनिवार रात करीब दो बजे जारी इलाके में खराब पड़े टेंपो पर गींज पहाड़ी थाना बारा निवासी तनु सवार थी। वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। तभी गश्त पर निकले सिपाही दीपक और जितेंद्र की नजर उस पर पड़ गई। सिपाहियों ने आननफानन में बाइक से पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। पुलिस के इस मानवीय चेहरे से परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने पुलिसकर्मियों की सराहना की है। 

अपराध पर लगाम के साथ जरूरतमंदों की मदद करना पुलिस का कर्तव्य है। कौंधियारा पुलिस की कार्यप्रणाली काबिले तारीफ है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed