फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The condition of Anupriya Patel's brother-in-law, injured in the attack, improves, elbow bone fractured at thr

Prayagraj : हमले में जख्मी अनुप्रिया पटेल के जेठ की हालत में सुधार, कोहनी की हड्डी में तीन जगह फ्रैक्चर

Fri, 02 Aug 2024 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

बीती 30 जुलाई को प्राण घातक हमले में घायल अरुण के बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी तीन जगह फ्रैक्चर हो गई है। इसके अलावा पीठ पर भी गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में उन्हें धूमनगंज मीरापट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने बुधवार की शाम उनके हाथ का ऑपरेशन किया।

विज्ञापन
The condition of Anupriya Patel's brother-in-law, injured in the attack, improves, elbow bone fractured at thr
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ अरुण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हमले में जख्मी केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ और सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री आशीष पटेल के बड़े भाई अरुण पटेल की हालत में सुधार है। बृहस्पतिवार की दोपहर उन्हें आईसीयू वार्ड से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें अभी एक हफ्ते तक अस्पताल में रखा जा सकता है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


बीती 30 जुलाई को प्राण घातक हमले में घायल अरुण के बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी तीन जगह फ्रैक्चर हो गई है। इसके अलावा पीठ पर भी गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में उन्हें धूमनगंज मीरापट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने बुधवार की शाम उनके हाथ का ऑपरेशन किया। करीब दो घंटे तक यह ऑपरेशन चला। देर शाम उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि उनका हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

मंत्री के भाई की नहीं हुई सुनवाई...दो दिन बाद भी हमलावर पकड़ से बाहर

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के भाई और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ अरुण सिंह पटेल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को अरुण सिंह ने पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।

रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी हनुमानगंज निवासी प्रधान पति अरुण सिंह पर मंगलवार को भाजपा नेता देवराज उर्फ बड़कू शुक्ला ने साथियों के साथ जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल अरुण का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अरुण ने बताया कि हमले के दो दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सिर्फ बस खानापूर्ति हाे रही है। अरुण सिंह ने चित्रकूट की सीओ निष्ठा उपाध्याय पर आरोप लगाया कि वह इस मामले में कार्रवाई नहीं करना चाह रही हैं।

15 दिन पहले ही दी गई थी जान से मारने की धमकी

अरुण सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय रैपुरा थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो हमला नहीं होता। यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो उनके साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed