{"_id":"58680cc84f1c1b255eeed60a","slug":"the-commission-will-issue-a-diary-booth-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग जारी करेगा ‘बूथ डायरी’ ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग जारी करेगा ‘बूथ डायरी’ ऐप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस प्री का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार चुनाव में वोटरों को बूथ ढूंढने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। घर बैठे उन्हें बूथ संबंधी सभी जानकारी मिल जाएगी। यह भी मालूम हो जाएगा कि बूथ से कितने वोटर जुड़े हैं। भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही ‘बूथ डायरी’ ऐप जारी करने जा रहा है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है और डाटा की फीडिंग की जा रही है।
स्मार्ट फोन के जमाने में आयोग भी अपनी योजनाओं को स्मार्ट बनाने में लगा है। इसके तहत बूथ डायरी ऐप तैयार किया जा रहा है। ऐप तैयार करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से बूथ संबंधी सभी जानकारी मांगी गई थीं, जो कार्यालय ने आयोग को उपलब्ध करा दीं। हालांकि, अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि ऐप किस तरह से काम करेगा। अफसरों को भी इतना ही मालूम है कि बूथ डायरी ऐप में बूथ से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। वोटर इस ऐप को डाउन लोड कर अपने बूथ के बारे में अधिक से अधिक सूचना प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी राजनैतिक दलों के काम भी आएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके बाजपेयी का कहना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ डायरी ऐप तैयार किया जा रहा है। सूचनाएं फीड की जा रही हैं। जल्द ही ऐप लांच होने की उम्मीद है।