फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The command of 20 police stations in the district can now be handed over to the inspectors

जिले में 20 थानों की कमान अब हो सकेगी दरोगाओं के हवाले

Wed, 14 Jul 2021 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 01:54 AM IST
सार

  • शासन के आदेश के बाद दरोगाओं में उत्साह, अफसर बोले-बढ़ेगी बेहतर कार्य करने की प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
The command of 20 police stations in the district can now be handed over to the inspectors
दरोगा - फोटो : demo pic

विस्तार

शासन के नए आदेश के तहत अब जिले के 20 थानों की कमान दरोगाओं को मिल सकेगी। अब तक आमतौर पर महज छह थानों में ही दरोगाओं की तैनाती होती रही थी। जिनमें गंगापार का एक व यमुनापार के पांच थाने थे। हालांकि नए आदेश के तहत अब जिले के 20 थानों में एसओ तैनात हो सकेंगे। 

विज्ञापन


अब तक कि व्यवस्था के तहत जिले में स्थित कुल थानों में से एक तिहाई में ही एसओ तैनात करने का प्रावधान था। जबकि दो तिहाई थानों में प्रभारी के तौर पर इंस्पेक्टर को ही तैनाती देने का निर्देश था। बात जिले की करें तो यहां यमुनापार के पांच व गंगापार के एक थाने में नियमित तौर पर दरोगा को ही प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाता रहा है। इनमें यमुनापार का घूरपुर, शंकरगढ़, कौंधियारा, लालापुर, खीरी और गंगापार का उतरांव थाना शामिल है। मौजूदा समय में इन सभी थानों की कमान थानाध्यक्षों के हाथ में है। नए आदेश के तहत अब 50 प्रतिशत थानों में दरोगा को प्रभारी बनाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो जिले के कम से कम 20 थाने में प्रभारी के तौर पर दरोगाओं की नियुक्ति की जा सकेगी। मौजूदा समय में जिले में कुल 40 थाने हैं। 

विज्ञापन

 

मौजूदा वक्त में कुल आठ थानों में तैनात हैं एसओ

जिले में मौजूदा समय में कुल आठ थानों में दरोगा बतौर प्रभारी नियुक्त हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के छह थानों के अलावा शहर का पूरामुफ्ती व करेली थाना शामिल है।माना जा रहा है कि नए प्रावधान के बाद शहर के कुछ संवेदनशील थानों की कमान भी तेजतर्रार दरोगाओं को दी जा सकेगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह शासन के इस निर्णय से बेहतर कार्य करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। काबिल दरोगाओं को थाने की कमान देने में नियम आड़े नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed