Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The colors of love spread in the beautiful evening, poets enthralled the audience

Prayagraj News: सुरमयी शाम में बिखरे प्रेम के रंग, कवियों ने बांधा समा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The colors of love spread in the beautiful evening, poets enthralled the audience
करछना। लोक कलाकार राम प्रसाद यादव और साथियों ने लोकगीतों से महोत्सव में बाधी समां
करछना के रामपुर में चल रहे 28वें जमुनापार महोत्सव के पांचवें दिन प्रेम तत्व की मार्मिक व्याख्या की गई। मंच पर पहुंचे कवियों और कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के स्वामी विनोदानंद ने रामहिं केवल प्रेम पियारा चौपाई से प्रेम तत्व समझाया। उन्होंने प्रेम को जगत का सार बताया। स्वामी विनोदानंद ने सामाजिक समरसता और भगवान राम के आदर्श लोक जीवन अपनाने का संदेश दिया। मिर्जापुर से आए आचार्य पंकज ने सत्संग की महिमा का बखान किया। लोक गायक राम प्रसाद और साथियों ने जवानों, किसानों का अभिनंदन किया। कृष्ण कुमार तिवारी ने भजन गाकर लोगों को भाव विभोर किया।
विज्ञापन

बबलू सिंह बहियारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर, कृष्णकांत कामिल, अमित कुमार और शायर शबरेज अहमद ने काव्य पाठ कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। महोत्सव के संयोजक डॉ. भगवत पांडेय ने रामचरितमानस और संत प्रवर का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सनातन संस्कृति और सामाजिक विविधता से जोड़ता है। प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने सभी श्रोताओं के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed