फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The clouds played false during the day, and the night remained dry too.

Prayagraj News: बादलों ने दिन में दिया दगा, रात में भी सूखा

Sat, 11 Jul 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 11 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The clouds played false during the day, and the night remained dry too.
हवाओं की तेज रफ्तार से रफ्तार पकड़ रहा मानसून शुक्रवार को सुस्त पड़ गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सुबह सिविल लाइंस सहित कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ीं फिर रात तक सूखा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश या कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी को कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ीं, फिर रात 10 बजे तक बादल पानी के लिए तरसाते रहे।
विज्ञापन

बादलों के साथ उमस भी हावी रही। एक दिन पहले बारिश और जलभराव से सड़कों के किनारे और फुटपाथों के इर्द-गिर्द लगा पानी परेशानी का कारण बना रहा। महाराणा प्रताप मार्ग पर भरा पानी राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक अगले चार दिन मानसून गर्मी से राहत देगा। कहीं तेज तो कहीं-कहीं धीमी बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगले सप्ताह के बाद कुछ दिन धूप खिलेगी और तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed