{"_id":"695432ffe21bce8f35009742","slug":"the-class-is-smart-but-there-is-no-electricity-in-the-school-allahabad-news-c-3-1-ald1069-790778-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: क्लास तो स्मार्ट पर स्कूल में बिजली ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: क्लास तो स्मार्ट पर स्कूल में बिजली ही नहीं
विज्ञापन
क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय भगेसर जहां कक्षा छह से आठ तक के 103 बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए तीन स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन, विद्यालय को आज तक बिजली का कनेक्शन ही नहीं मिल सका। जबकि 18 महीने पहले बिजली के कनेक्शन के लिए विद्यालय की ओर से धनराशि जमा कराई जा चुकी है। यही हाल प्राथमिक विद्यालय गजनी का है, यहां भी धनराशि तो जमा की गई लेकिन बिजली नहीं पहुंची।
क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय भगेसर में दो शिक्षकों पर बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी है। प्रधानाध्यापक कीर्ति प्रकाश सिंह ने बताया कि स्कूल में तीन स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं लेकिन बिजली आज तक नहीं पहुंची। सोलर पैनल से सिर्फ बल्ब ही जलते हैं। सर्दी में धूप न निकलने से सोलर पैनल भी जवाब दे जाते हैं। कक्षाओं में अंधेरे से पठन-पाठन प्रभावित होता है।
उन्होंने बताया कि भगेसर स्थित स्कूल में बिजली कनेक्शन के लिए 1,25,454 रुपये और प्राथमिक विद्यालय गजनी में कनेक्शन के लिए 4,31,605 रुपये जून 2024 में बिजली विभाग के खाते में जमा किए गए थे। इसके बाद भी विद्युतीकरण नहीं शुरू हुआ।
विज्ञापन
प्रथामिक विद्यालय गजनी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत बिजली विभाग के उपखंड अभियंता, अधिशाषी अभियंता, उपजिलाधिकारी कोरांव समेत कई अफसरों से की गई लेकिन आज तक न बिजली आई न ही विद्युतीकरण की पहल हुई।
ग्राम प्रधान भगेसर बंभोले सिंह ने बताया कि विद्युतीकरण के लिए सांसद इलाहाबाद उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक कोरांव राजमणि कोल और बिजली विभाग के अफसरों से शिकायत की गई लेकिन आज तक काम नहीं शुरू हो सका।
बोले अफसर
विभाग की ओर से कार्य कराने के लिए ठेकेदार को टेंडर दिया जा चुका है। अगर ठेकेदार जल्द ही विद्युतीकरण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चंद्रशेखर आजाद उपखंड अभियंता विद्युत कोरांव।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सोलर पैनल लगाया गया है और विद्युतीकरण प्रक्रिया में है। जल्द ही स्मार्ट क्लास का संचालन होगा। मोहम्मद रिजवान खान, खंड शिक्षाधिकारी कोरांव।