{"_id":"3acf2c2d4c0eb37b116a4bf7fda8fae6","slug":"the-city-round-checking-and-surveillance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चौतरफा चेकिंग और चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चौतरफा चेकिंग और चौकसी
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पंजाब के गुरुदासपुर में मंगलवार सुबह हुए आतंकी के हमले के बाद जिले में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। अफसरों के निर्देश पर शहर के प्रमुख स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, माल, होटल में तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्धों वाहनों की चेकिंग की गई।
गुरुदासपुर में सुबह हुए आतंकी हमले ने पुलिस की नींद उड़ा दी। हमले के बाद आला अफसरों ने देशभर में हाईअलर्ट घोषित कर दिया। शहर में अफसरों के नेतृत्व पुलिस और बीडीएस की टीम ने जगह-जगह छानबीन की। शहर के प्रमुख होटलों, बाजार, माल, रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चला। एसपी रेलवे आरके भारद्वाज के नेतृत्व में जंक्शन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। प्लेटफार्म, रेलवे लाइन, गोदाम, साइकिल स्टैंड में आरपीएफ, जीआरपी और बीडीएस की टीम ने छानबीन की। जंक्शन पर आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।
संदिग्धों लोेगों से पूछताछ की गई। एसपी सिटी राजेश यादव के नेतृत्व में शहर में चेकिंग की गई। बस स्टैंड, कोतवाली, रामबाग, सिविल लाइंस में भीड़भाड़ वाले स्थान पर दिन भर चेकिंग होती रही। प्रमुख मंदिरों बड़े हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस मंदिर, ललिता देवी, और मनकामेश्वर मंदिर पर चेकिंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया गया। साथ इन स्थानों पर खास चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रमुख चौराहो पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो दर्जन वाहनों से काली फिल्म निकाली गई। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड, होटल,माल, प्रमुख मंदिरों पर पुलिस और बीडीएस की टीम के साथ जांच की गई। प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान जो भी संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति दिखा। उससे पूछताछ की गई।