फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The children took the resolution to save earth

बच्चों ने लिया धरा को बचाने का संकल्प

Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
The children took the resolution to save earth
पृथ्वी द‌िवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विश्व पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को स्कूल, कॉलेजों और संस्थाओं की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धरा को बचाने की अपील की गई। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में पृथ्वी को बचाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पृथ्वी की सुंदरता के साथ ही प्रदूषण के दुष्परिणाम भी दिखाए। प्रिंसिपल रविंद्रर बिरदी ने स्नेहा, नैनसी, काजल, प्रिया मोनू और साक्षी को पुरस्कृत किया।  
विज्ञापन


एसबी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में वसेरा, चेतना, आधारशिला और पिछड़ा कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षिकाओं ने पौधे लगाने का संकल्प लिया। वसेरा सचिव देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है। विद्यालय प्रबंधक सिकंदर अली खां ने कहा कि नदियों और पहाड़ों में हो रहे खनन के कारण पृथ्वी का अस्तित्व संकट में आ रहा है।
विज्ञापन


सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, घूरपुर में पृथ्वी दिवस के पर म्यूजियम कार्नर और गौरेया हाउस का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एनसीजेडसीसी निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि पानी सबसे कीमती चीज है इसकी बर्बादी रोकनी होगी। हम सभी को पानी और पेड़ों का महत्व समझना होगा। सभी बच्चों ने एक-एक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एरो माडलिंग वर्कशाप में मोती लाल नेहरू प्रौद्योगकीय संस्थान के नेतृत्व में बच्चों ने स्वनिर्मित हवाई जहाज भी उड़ाया। प्रिंसिपल आशीष रंजन ने धन्यवाद दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी अभिभावक मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में जागरूकता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से लोगों को रूबरू कराया। अतुल खन्ना ने सभी से पॉलीथिन का प्रयोग न करने और रिसाइकिल की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान राकेश वर्मा, अतुल खन्ना, अतुल तिवारी, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।


जवाहर बाल भवन में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रकृति के अंधाधुंध दोहन को रोकने और पृथ्वी को बचाने की अपील की गई। पोस्टरों, प्रोजेक्ट, क्राफ्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने वनों को खत्म करने और घर बनाने में पर्यावरण में किस तरह के नकारात्मक परिवर्तन आए हैं। सुनील कुमार के निदेशन में बच्चों ने पृथ्वी-पेड़-पशु पक्षी के सह संबंध पर मॉडल बनाया। प्रशिक्षिका रंजना त्रिपाठी और विद्या के भी अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में तकरीबन 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed