फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The challenge will be to fill the seat in BA

बीए में सीट भरने की होगी चुनौती

Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
The challenge will be to fill the seat in BA
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीकॉम में दाखिले की प्रक्रिया आखिरी चरण में है तो बीएससी में भी प्रवेश शुरू हो गया है। इसी के साथ बीए में दाखिला के लिए भी पहले चरण के कटऑफ और काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है, लेकिन सीट भरने की चिंता अभी से होने लगी है। इस बार तकरीबन 23 हजार छात्र-छात्राओं ने बीए की प्रवेश परीक्षा दी है। यह संख्या विश्वविद्यालय और कालेजों की कुल सीट से कुछ ही अधिक है।
विज्ञापन

 

इसके विपरीत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मनपसंद विषय नहीं मिलने या अन्य वजहों से प्रवेश नहीं लेते हैं। इन वजहों से विगत वर्षों में कई कालेजों में आधी से अधिक सीटें खाली रह गईं थीं। जबकि, शून्य से भी कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था। विद्यार्थियों की पसंद नहीं होने की वजह से विश्वविद्यालय में भी कई विषयों के कॉम्बिनेशन खाली रह गए थे। खासतौर, पर कालेजों के सामने यह चुनौती इस बार भी है। यही कारण है कि कई कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके लिए कोई कटऑफ निर्धारित नहीं किया गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को बीए में प्रवेश के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन



इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में शनिवार को बीकॉम में 112 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस तरह से तीन दिन में ही 283 विद्यार्थियाें का प्रवेश हो चुका है। बीएससी गणित में कुल बुलाए विद्यार्थियों में से एक तिहाई ही प्रवेश के लिए पहुंचे। पहले दिन सभी वर्ग के 250 या इससे अंक पाने वाले ढाई सौ विद्यार्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 84 ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन फीस 81 ने ही जमा की। इनमें भी टॉपर प्रवेश के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी जीव विज्ञान का कटऑफ और काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। पहले चरण में 13 और 14 जुलाई को प्रवेश होगा।

विवि में कटऑफ
बीएससी जीव विज्ञान
13 जुलाई - सभी वर्ग के 250 या इससे अधिक अंक
14 जुलाई - ओबीसी के 202 और एससी के 155 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

बीएससी गणित
11 जुलाई - ओबीसी के 207 या इससे अधिक अंक
12 जुलाई - एससी के 141 और एसटी के 51 या इससे अधिक अंक

बीए
12 जुलाई - सभी वर्ग 271 या इससे अधिक अंक
13 जुलाई - सभी वर्ग 244 या इससे अधिक अंक
14 जुलाई - सभी वर्ग 226 या इससे अधिक अंक
15 जुलाई - सभी वर्ग 218 या इससे अधिक अंक
18 जुलाई - ओबीसी के 194 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
19 जुलाई - ओबीसी के 176 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
20 जुलाई - एससी के 147 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

बीकॉम
11 जुलाई - सभी वर्ग के 270 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed