{"_id":"646bcfcc5ab565a0dd08de67","slug":"the-chairman-danced-naked-in-the-victory-procession-meerganj-news-c-4-1-161729-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विजय जुलूस में कपड़े उतारकर नाचे चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विजय जुलूस में कपड़े उतारकर नाचे चेयरमैन
विज्ञापन
देवरनियां। नगर निकाय चुनाव में जीत के खुमार में नगर पंचायत देवरनियां के चेयरमैन ने बिना अनुमति कस्बे में विजय जुलूस निकाला। पद की गरिमा भूलकर वह कपड़े उतारकर नाचते नजर आए। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। रोक के बावजूद विजय जुलूस निकालने को लेकर अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर रोक थी। इसको लेकर पहले से ही अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद नगर पंचायत देवरनियां के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद मोहम्मद कलीम अंसारी ने 14 मई की रात को समर्थकों के साथ कस्बे में विजय जुलूस निकाला। जूलूस में वह समर्थकों के साथ कपड़े उतारकर नाचते दिखे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में चेयरमैन नाचते-नाचते अपनी शर्ट उतार देते हैं। इस दौरान उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि 14 मई को अगर बिना अनुमति के कस्बे में विजयी जुलूस निकाला गया तो अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। वायरल वीडियो के संबंध में चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने बताया कि वायरल हो रहा पुराना है। विरोधी छवि धूमिल करने के लिए पुराने वीडियो को वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
वर्जन:
वीडियो मिला है। इसकी जांच कराई जा रही है। रोक के बाद भी अगर विजय जुलूस निकाला गया है तो यह गलत है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी