फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The case was registered after a week on the orders of the Additional Police Commissioner

Prayagraj News: अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर सप्ताह भर बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The case was registered after a week on the orders of the Additional Police Commissioner
अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर नैनी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बुधवार रात मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में प्रार्थिनी सविता साहू पत्नी रवि साहू निवासिनी बड़ा चाका नैनी का आरोप है कि चाका में उसका एक भूखंड है, इसपर वह बीते 24 सितंबर को उसके पति गेट लगवा रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दिलीप सिंह, रीना सिंह व रीना सिंह के पिता वहां पहुंचे और काम बंद कराने लगे। इसका विरोध किया तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान दिलीप तमंचा निकाल लिया और वहां से चले जाने की धमकी देने लगा। उसने इसकी सूचना 112 में दी, तो मौके पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि इस दौरान उसकी प्लाट में बनाई गई दीवार आरोपियों द्वारा पुलिस के सामने गिरा दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत नैनी पुलिस से की थी। वहीं इसके बाद बीते 01 अक्टूबर को उक्त भूमि पर पड़ोसी द्वारा कब्जा किए जाने लगा। जब लोगों ने उसे इसकी जानकारी दी वह वहां पहुंचा। इस दौरान विरोधियों द्वारा मारपीट करते हुए उनपर फायर भी किया गया। नैनी पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत अपर पुलिस आयुक्त से की। अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed