फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The captive: people are impatient, banks commotion, sabotage

सोनिया, राहुल से न मिलने देने पर कांग्रेसी नाराज

Tue, 22 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The captive: people are impatient, banks commotion, sabotage
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह में हिस्सा लेेने आईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से न मिल पाने के कारण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही। कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलना चाहते थे, लेकिन स्वराज भवन के सामने खड़ी एसपीजी ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। उनकी कई बार भवन के प्रवेशद्वार पर धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं के अलावा दिन में गांधी परिवार को देखने के लिए लोग भी बाहर घंटों खड़े रहे, जिसके चलते स्वराज भवन पर दोपहर से शाम छह बजे तक भारी भीड़ जमा रही। आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन


 कार्यकर्ता सुबह से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मिलने के लिए कोशिश में लगे रहे, लेकिन न तो उन्हें स्वराज भवन के अंदर जाने दिया गया और न ही उन्हें अंदर जाने के लिए पास आवंटित किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय नेताओं के चलते उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दोपहर सवा दो बजे स्वराज भवन पहुंच गईं। उस दौरान भवन के सामने मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। मौजूद लोग भी गांधी परिवार को निहारते रहे। हालांकि उनका काफिला सीधे स्वराज भवन के अंदर पहुंच गया। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, राजबब्बर, शीला दीक्षित समेत कई कांग्रेसी नेता भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। इस दौरान जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर भी जाम जैसी स्थिति बनी रही। आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वराज भवन के प्रवेशद्वार पर सोनिया के साथ मौजूद प्रियंका गांधी की गाड़ी पहुंची वैसे ही पहले से योजना बनाए प्रियंका समर्थक हसीब अहमद और श्रीश चंद दुबे अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में सोनिया, राहुल और प्रियंका की तस्वीर लिए गाड़ी के आगे आने का प्रयास करने लगे। इस पर उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों के हाथ-पांव फूल गए। कांग्रेसियों ने कुछ समय के लिए सोनिया और प्रियंका के सामने देश संभालो राहुल गांधी, प्रदेश संभालें प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री कैसा हो, प्रियंका गांधी जैसा हो के नारे लगाने लगे। उनके हाथों में मौजूद तस्वीर में प्रियंका को दुर्गा अवतार, सोनिया को माता इंडिया और राहुल को अर्जुन अवतार बताया गया। 


आनंद भवन गेट के अंदर जैसे ही राहुल गांधी पहुंचे वहां मौजूद एक महिला उनसे मिलने के लिए हंगामा करने लगी। सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए राहुल गांधी से शादी करने की बात कहने लगी। कुछ कांग्रेसी नेताओं ने महिला को समझाया भी और शादी कराने का वादा भी किया, जबकि कुछ ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वह मानी नहीं। बाद में पुलिस उसे थाने लेकर चली गई। वहां भी वह अपनी बात पर अड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed