{"_id":"5eda985b8ebc3e90571a46fc","slug":"the-buzzing-gun-in-the-isolation-ward-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में आइसोलेशन वार्ड में फिर गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में आइसोलेशन वार्ड में फिर गूंजी किलकारी
Sat, 06 Jun 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में कोरोना योद्धा बने डॉक्टरों ने एक बार फिर सेवा भाव से कोरोना संक्रमित एक महिला को मातृत्व सुख का लाभ दिलाया। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को एक बार फिर किलकारी गूंजी। नवजात को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। फिलहाल वह स्वस्थ है। उसकी जन्म के 24 घंटे बाद कोविड जांच कराई जाएगी।
कालिंदीपुरम सेंटर में क्वारंटीन शाहगंज निवासी महिला गर्भवती थी। इससे पहले उसने एक सरकारी अस्पताल में जांच कराई थी। वहां बुखार और अन्य दिक्कतों के कारण उसकी कोरोना जांच भी कराई गई। दो जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी डॉ. आनंद सिंह ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को मरीज से संबंधित जानकारी दी। प्राचार्य के निर्देश पर विभागाध्यक्ष स्त्री और प्रसूति रोग विभाग डॉ. अमृता चौरसिया ने जांच के बाद महिला को एसआरएन अस्पताल बुलाया। डॉ. अमृता चौरसिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने तैयारियां कीं फिर शुक्रवार को कोरोना संक्रमित महिला का ऑपरेशन किया गया। उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
चौथी संक्रमित महिला का प्रसव कराने पर टीम को प्राचार्य ने दी बधाई
एसआरएन अस्पताल में विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को चौथी बार किसी कोविड संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया। दो बच्चे पॉजिटिव पाए गए जबकि तीसरे की रिपोर्ट निगेटिव रही। शुक्रवार को जन्म लेने वाले बच्चे की जांच नियमों के तहत 24 घंटे बाद कराई जाएगी। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. अमृता के साथ डॉ. सौम्या सक्सेना, एनेस्थिेटिक डॉ. वैभव सिंह, डॉ. शाहिद, डॉ. रूबी, डॉ. अमित बग्गा के साथ अन्य पैरा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह पूरी टीम को बधाई दी है।