फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the breath of the candidates will be remain stuck till the appointment

नियुक्ति तक अटकी रहेंगी अभ्यर्थियों की सांसें

Tue, 15 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
the breath of the candidates will be remain stuck till the appointment
नियुक्ति तक अटकी रहेंगी चयनितों की सांसें
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की सत्यापन प्रक्रिया आज से होगी शुरू
सात विषयों के चयनितों के अभिलेखों का किया जाएगा सत्यापन
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ और एसआईटी की जांच अब भी जारी है। ऐसे में नियुक्ति मिलने तक चयनितों की सांसें अटकी रहेंगी। सभी को मामले में एसटीएफ और एसआईटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अब तक आठ विषयों का रिजल्ट जारी कर चुका है। पेपर लीक मामला सामने आने से पहले आयोग ने सात विषयों के रिजल्ट जारी करते हुए अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया था। इस बीच पेपर लीक प्रकरण सामने आ गया और आयोग ने सत्यापन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। आयोग ने 10 अक्तूबर को सत्यापन का नया कार्यक्रम जारी किया, जो 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को संगीत पुरुष शाखा, कृषि पुरुष शाखा, वाणिज्य महिला एवं पुरुष शाखा के अभ्यर्थियों को अभिलेखों के सत्यापन के लिए आयोग में बुलाया गया है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग की ओर से नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। एसआईटी और एसटीएफ ने अभी जांच रिपोर्ट नहीं दी है। ऐसे में सत्यापन के बाद आयोग की ओर से अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए भेजे जाने वाली संस्तुति के आधार पर शासन नियुक्ति का आदेश जारी करता है या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed