{"_id":"6a4c171b9eb1deb24b01f9e7","slug":"the-body-of-the-youth-who-had-drowned-in-the-river-was-found-floating-allahabad-news-c-407-1-sald1005-16978-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नदी में डूबे युवक की लाश उतराती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नदी में डूबे युवक की लाश उतराती मिली
Tue, 07 Jul 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो अनीस कुमार।
टोंस नदी के समहन घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से अनीस कुमार (18) की लाश करछना के महेवा घाट के पास सोमवार सुबह उतराती हुई मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को नदी से बाहर निकाला।
समहन गांव के अनीस कुमार (18), आशीष कुमार (22), अग्निहोत्री प्रसाद (28) और एसपी सक्सेना (20) रविवार को टोंस नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। तेज बहाव के कारण आशीष, अग्निहोत्री और एसपी डूबने के बाद घाट के किनारे आ गए थे। जिससे तीनों युवक सुरक्षित बच गए लेकिन अनीस कुमार डूब गया था। सोमवार सुबह अनीस की लाश करछना के महेवा घाट पर उतराती हुई मिली। पिता बृजेश कुमार और माता सीता देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।