{"_id":"6866cc7a4d28a11b800f6c51","slug":"the-body-of-the-teenager-was-exhumed-allahabad-news-c-262-1-sald1008-142886-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किशोरी का शव खोद कर निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किशोरी का शव खोद कर निकलवाया
विज्ञापन
जनपद जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी मामा ने पीथापुर निवासी सगी बहन व जीजा पर बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस की तीन टीमों ने घर में ताला बंद कर फरार माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर गांव के ही तालाब के किनारे से दफन किए गए शव को कब्र से खोदकर निकलवाया गया।
बुधवार को मामा ने देवसरा पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसने अपनी भांजी को करीब छह माह पूर्व अपने घर आसपुर देवसरा के पीथापुर पहुंचा था। जहां से वह 22 जून को गायब हो गई। खबर मिलने पर वह खोजबीन करने लगा लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोप है कि जीजा व बहन ने भांजी को गायब कर दिया है।
जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो किशोरी के माता-पिता फरार हो गए। वह घर ताला बंद कर कई दिनों तक गायब रहे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सीओ पट्टी, देवसरा एसओ के अलावा एक अन्य टीम को लगाकर फरार माता-पिता की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सभी किसी धाम का दर्शन करने के लिए जाने की बात कह रहे थे। हालांकि पुलिस टीम ने खोजबीन के बाद फरार किशोरी के माता-पिता को रिश्तेदारी से खोज निकाला गया। पूछताछ के बाद पिता की निशानदेही पर गांव में ही तालाब के किनारे शव दफनाने की जानकारी हुई।
शाम को एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद व सीओ मनोज रघुवंशी की मौजूदगी में कब्र से खोदकर शव निकाला गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में किशोरी के आत्महत्या की बात सामने आ रही है। परिवार के लोगों ने किसी से बताए बिना शव को दफना दिया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
पहली बार लौटे सीओ पट्टी
गांव पहुंचे सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी के पास मजिस्ट्रेट का आदेश न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। बाद में डीएम शिव सहाय अवस्थी की अनुमति मिलने पर एसडीएम व फोर्स लेकर गांव पहुंचे और सीओ व ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्र से निकलवाया।
कहीं ऑनरकिलिंग तो नहीं....
किशोरी की मौत और घर में ताला बंद कर फरार माता-पिता संग परिवार के लोगों की करतूत से इलाके में हर कोई ऑनर किलिंग की चर्चा कर रहा है। मामा के आशंका जताने के बाद तो गांव के लोग भी किशोरी की हत्या कर शव दफनाने की बात भी करते रहे। हालांकि बुधवार को गांव में पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों में अलग-अलग बातें शुरू हो गईं। यह भी चर्चा रही कि परिवार वालों ने किशोरी को किसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।
पीएम रिपोर्ट मिलने पर सुलझेगी हत्या व आत्महत्या की गुत्थी
गायब किशोरी का शव बरामद होने के बाद पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही उसके हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझेगी।