फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of the employee was found hanging from the tree in the hotel

होटल में कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 10 Jan 2021 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The body of the employee was found hanging from the tree in the hotel
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित एक नामचीन होटल के भीतर वहीं के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव परिसर में स्थित पेड़ में फंसाए गए फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य कर्मचारियों व घरवालों से पूछताछ की लेकिन वजह नहीं साफ हो सकी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।
विज्ञापन

उड़ीसा के केंदापड़ा जनपद में मारामुण्डे थाना क्षेत्र के दामोदर पटना पोस्ट अडपुवा गांव निवासी कैलाश मलिक (40) पुत्र बाबाजी मलिक सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में पलंबर का काम करता था। परिसर में ही ही वह पत्नी मालती देवी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसके अगल बगल के कमरों में होटल के अन्य कर्मचारी भी रहते हैं। शनिवार रात खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए। सुबह परिसर में ही स्थित पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई लेकिन आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका, और न कोई सुसाइड नोट मिला है। इस बारे में घर वाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed