फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a young man was found in the water under the culvert

Prayagraj News: पुलिया के नीचे पानी में मिला युवक का शव

Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the water under the culvert
थाना क्षेत्र के बेलहासिंघामऊ गांव के पास पुलिया के नीचे शुक्रवार की शाम को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला। लोगों ने युवक की पहचान शमशाद अहमद (35) निवासी बासूपुर के रूप में की गई। घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई। बड़े भाई इसरार अहमद ने भी मृतक की पहचान छोटे भाई के रूप में की।
विज्ञापन

बड़े भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे शमशाद घर से निकला था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। शाम को घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बेलहासिंघामऊ गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे पानी में उसका शव मिला। इसरार ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी था। नशा मुक्ति केंद्र फाफामऊ से उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सिरीन बेगम व मां राजिया बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसका एक बेटा उमैर (5) है। कोतवाल नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बड़े भाई इसरार अहमद द्वारा पहचान किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया मौत पानी में डूबने से प्रतीत होती है। परिजन शिकायत करते हैं तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed