{"_id":"686ed2d071e66e99d707b708","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-suspicious-condition-in-a-flat-allahabad-news-c-3-ald1022-665715-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव
Thu, 10 Jul 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदिपुरम स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक बंद फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला तो वहां फर्श पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। कनपटी पर गोली का घाव था और पास में ही तमंचा पड़ा था। शव को देखकर करीब तीन दिन पहले मौत की आशंका जताई जा रही है।
तलाशी में मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान शोभित खरे (32) के रूप में हुई। वह बाघंबरी गद्दी अल्लापुर का रहने वाला था। चचेरे भाई राकेश ने पुलिस को बताया कि शोभित के माता-पिता की करीब 15 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह बाघंबरी गद्दी की अपनी सारी जमीन बेच कर किराये पर रहता था। उनसे उसकी ज्यादा बात भी नहीं होती थी।
अपार्टमेंट में रहने वाले एक पड़ोसी ने बताया कि शोभित शेयर मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करता था और करीब एक साल से इस अपार्टमेंट में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के शव के पास में ही एक तमंचा पड़ा हुआ था, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक का मोबाइल फोन जांच के लिए भेज दिया गया है। सगे परिवार के लोग न होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को चाचा के परिवार के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।