फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a young man was found hanging from a noose made on a skylight

Prayagraj News: रोशनदान पर बने फंदे में लटकता मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose made on a skylight
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहब्बतगंज में शनिवार दोपहर को एक युवक का शव कमरे के रोशनदान में बने फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर विधिक कार्रवाई की। वहीं कमरे से कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा खुला हुआ था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

उक्त मोहल्ला निवासी शिव शंकर (44) मकान बनवाकर अकेले रहता था। उसने कुछ मवेशी पाल रखे थे, जिसे अपने साथियों के साथ चराने जाता था। शनिवार को वह मवेशी चराने नहीं गया था, तो उसके साथियों ने उसे घर पर बुलाने गए थे। देखा कमरे का दरवाजा खुला था और उसका शव रोशनदान से लटक रहा था। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारा। पूछताछ में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शिव शंकर के माता-पिता दुबे तालाब मोहल्ले में मकान बनवाकर रहते हैं। वह यहां अकेले रहता था। वह अविवाहित था। मृतक के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की लिखा पढ़ी की है। खबर लिखे जाने तक परिवार की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed