फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a young man was found hanging from a noose inside the room

Prayagraj News: कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose inside the room
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरख गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए विधिक कार्रवाई की। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मंगल शुक्ला (35) हलवाई का काम किया करता था। मंगलवार रात को वह परिवार के संग खाना खाने के बाद सोने चला गया। बुधवार सुबह जब घर वाले उठे तो देखा के वह बाहर वाले कमरे में पंखे के चुल्ले में बने फंदे पर लटक रहा है। यह देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उसकी एक बेटी है जो अपनी मां के साथ रहती है। मंगल ने आत्महत्या क्यों कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed