फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a newlywed woman, missing for six days, was found in a 20-foot-deep pit

Prayagraj News: छह दिन से लापता नवविवाहिता का 20 फीट गहरे गड्ढे में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a newlywed woman, missing for six days, was found in a 20-foot-deep pit
रबीता की फाइल फोटो
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव में शनिवार सुबह एक चरवाहे ने गांव के पास बने 20 फीट गहरे गड्ढे में नवविवाहिता का सड़ा हुआ शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। हाथ की कटी और टेढ़ी अंगुलियों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान फुलवारी गांव निवासी 20 वर्षीय बबीता भारतीय उर्फ रबीता के रूप में की। वह छह दिन से लापता थी।
विज्ञापन


फुलवारी गांव निवासी किशन की तीन बेटियों में रबीता सबसे छोटी थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी शाहपुर पीपल गांव निवासी राकेश से कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से दोनों किशन के घर पर ही रह रहे थे। राकेश हाईकोर्ट में मुंशी का काम करता है।
विज्ञापन


राकेश के मुताबिक, पांच अक्तूबर की रात वह रबीता को लेकर राजरूपपुर मेला देखने गया था। मेला स्थल से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग लगी थी इसलिए दोनों वहीं रुक गए। रबीता ने कहा कि वह मेले से कुछ सामान लेकर आती है पर इसके बाद वह लौटी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर इंतजार करने के बाद राकेश ने खोजबीन की लेकिन रबीता का पता नहीं चला। रात भर खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो भोर में राकेश ने 112 नंबर पर पत्नी के लापता होने की सूचना दी और सुबह एयरपोर्ट थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

घटनास्थल धूमनगंज स्थित राजरूपपुर होने की वजह से उसे वहां भेज दिया गया। वहां सीसीटीवी फुटेज के जरिये जांच की गई लेकिन रबीता का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद राकेश ने धूमनगंज थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस रबीता की तलाश में जुटी थी।
शनिवार को गांजा गांव के एक गड्ढे में महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव कई दिनों से पानी में डूबा होने के कारण सड़ चुका था जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
परिजनों ने बाएं हाथ की कटी और टेढ़ी अंगुलियों से शव की पहचान रबीता के रूप में की। परिवार ने किसी तरह के विवाद या दुश्मनी से इन्कार किया है लेकिन जिस हाल में शव मिला है उससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।


थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है ताकि उसकी अंतिम लोकेशन और बातचीत का रिकॉर्ड मिल सके। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed