{"_id":"69a4a4a9141c013ed00bfb28","slug":"the-body-of-a-councilors-brother-was-found-hanging-under-suspicious-circumstances-in-phaphamau-naini-news-c-3-ald1030-834304-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फाफामऊ में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला पार्षद के भाई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फाफामऊ में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला पार्षद के भाई का शव
विज्ञापन
पार्षद के मृतक भाई अंजीत कुमार यादव की फाइल फोटो
शांतिपुरम के पार्षद सुरेंद्र यादव के भाई अंजीत कुमार यादव (40) का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। उनके आत्महत्या करने की आशंका है। शव इतना नीचे था कि वह कुर्सी के सहारे टिका था। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फाफामऊ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोरहू गांव के अंजीत कुमार यादव पुत्र प्रभु नाथ यादव ने घर से कुछ दूर पर स्थित अपनी जमीन को क्रेशर प्लांट के लिए किराये पर दिया है। वहीं पर कुछ लोग खाली प्लॉट पर बालू रखकर बेचते हैं। अंजीत किराये पर ट्रैक्टर भी चलवाते थे। साथ ही बालू बेचने का काम भी करते थे।
रविवार सुबह मजदूर यहां बने कमरे से टोकरी लेने गए तो उन्हें अंजीत का शव कमरे में लगे लकड़ी में पंखे के हुक के फंदे से लटका मिला। शव के ठीक नीचे एक कुर्सी थी। मजदूरों से शोर मचाने पर सूचना पार्षद के घर वालों को दी गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। एक भाई की कई साल पहले मौत हो चुकी है। फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस लकड़ी पर रस्सी फंदा लगा था वह टूट गई थी, जिसकी वजह से शव कुर्सी पर आ गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टी हुई है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।