{"_id":"625190a0ed14184b464c76c3","slug":"the-bird-came-in-handy-the-doctor-arrived-in-the-moving-train-to-treat-the-child-the-passenger-said-thank-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम आ गई ‘चिड़िया : चलती ट्रेन में बच्चे का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, यात्री ने कहा शुक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम आ गई ‘चिड़िया : चलती ट्रेन में बच्चे का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, यात्री ने कहा शुक्रिया
Sat, 09 Apr 2022 07:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:26 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि चंदन झा नाम का यात्री अपने परिजनों के साथ गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस के एस-1 कोच सेे लोकमान्य तिलक से बिहार के मधुबनी जा रहे थे। प्रयागराज आने के पूर्व उसके तीन वर्षीय बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
ट्वीट
विस्तार
मुंबई से आ रही पवन एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। बच्चे के पिता ने इसकी शिकायत ट्वीट के माध्यम से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, डीआरएम प्रयागराज आदि अफसरों से मांगी। उनकी शिकायत पर रेलवे ने तुरंत एक्शन लिया। ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर बच्चे को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई। बाद में संबंधित यात्री द्वारा रेलवे प्रशासन को ट्वीट के माध्यम से शुक्रिया भी बोला गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चंदन झा नाम का यात्री अपने परिजनों के साथ गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस के एस-1 कोच सेे लोकमान्य तिलक से बिहार के मधुबनी जा रहे थे। प्रयागराज आने के पूर्व उसके तीन वर्षीय बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। बच्चे को एक के बाद एक कई उल्टियां हो गई। चंदन के पास कोई दवाई नहीं थी। इससे वह काफी परेशान हो गया।
विज्ञापन
इस आपाधापी में सुबह 9.06 बजे उसने ट्वीट किया। कामर्शियल कंट्रोल को इसकी सूचना जैसे ही मिली, वैसे ही मेडिकल टीम को जंक्शन पहुंचने का संदेश दिया गया। सुबह 9.42 बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची। यहां डा. अमिता जेसी ने अपनी मेडिकल टीम के साथ बच्चे को अटेंड किया। बच्चे को पूरी तरह से चेक करने के बाद उसे दवा दी गई। उसकी पूरी जांच करने के बाद बच्चे और उसके परिजनों को आगे की यात्रा करने की अनुमति दी गई। बाद में संबंधित यात्री द्वारा ट्वीट कर रेलवे प्रशासन को थैंक्यू भी बोला गया।
विज्ञापन