फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bail of the infuriated soldiers in the circuit house rejected

सर्किट हाउस में उपद्रव करने वाले सपाइयों की जमानत खारिज

Mon, 05 Oct 2020 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Oct 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
The bail of the infuriated soldiers in the circuit house rejected
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर के कार्यक्रम में नारेबाजी और धक्कामुक्की करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
जिला न्यायालय ने सर्किट हाउस में घुस कर नारेबाजी और उपद्रव करने वाले सपा कार्यकर्ता नेहा यादव, निर्मला यादव, कमलेश केसरवानी, शिव यादव, हिमांशु मिश्रा, मोनू यादव, राहुल पटेल, मोहित यादव, अमन पांडे, मोहित पांडे, सुशील कोठारिया,  अजय भारती सहित 12 लोगों  की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। 
विज्ञापन


यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुशवाहा ने अभियोजन अधिकारी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता सैयद इफ्तेखार हुसैन और रविंद्र यादव को सुन कर दिया है। प्रकरण थाना सिविल लाइंस का है अभियुक्त गण पर सर्किट हाउस के पास सड़क पर 15 से 20 लोगों के साथ मिलकर हाथ में लिए पोस्टर  जलाकर सड़क पर गुजर रहे लोगों की तरफ फेंकने, सुरक्षा कर्मियों को को धक्का देकर सर्किट हाउस में घुसकर सरकार विरोधी नारा लगाने और बल प्रयोग कर  मीटिंग हॉल में  घुस जाने  तथा  लोक शांति भंग करने का आरोप है। कोर्ट ने अपराध गंभीर और गैर जमानती पाते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी है। 
विज्ञापन



सिविल लाइंस पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी सेवेन क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट, महामारी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि कार्यकर्ताओं को 151 लोक शांति भंग के तहत जेल भेजा गया था बाद में मुकदमा कायम  कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता संक्रमित 2 दिन बंद रहेगी कचहरी

जिला न्यायालय के पांच अधिवक्ताओं  के संक्रमित होने पर जिला जज ने छह और सात अक्तूबर को जिला न्यायालय बंद कर दिया है ।   इसके बाद  आठ अक्तूबर को न्यायालय न्यायिक कार्य के लिए खुलेगा।  यह आदेश जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश दुबे  के प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए दिया है। संघ के मंत्री   ने बताया कि संघ के पांच अधिवक्ता  कोरोनावायरस से संक्रमित है उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 
अधिवक्ता संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुश पांडे ने कहा है कि जिला जज के आदेश के बावजूद सीएमओ जिला न्यायालय परिसर और अधिवक्ताओं के चेंबरों  में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन नहीं करा रहे हैं जबकि सैनिटाइजेशन हेतु 48 घंटे के लिए जिला न्यायालय बंद किया जाता है ।  उन्होंने  जिला जज से परिसर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराए जाने के लिए सीएमओ को  निर्देश देने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed