फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bail of the husband accused of abetting suicide was approvedo

खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी पति की जमानत मंजूर

Thu, 16 Jan 2020 08:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
The bail of the husband accused of abetting suicide was approvedo
The bail of the husband accused of abetting suicide was approvedo
खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी पति की जमानत मंजूर
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी बड़गांव, झांसी के जय हिंद की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। उस पर दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। यह आदेश न्यायमूर्ति बच्चू लाल ने जय हिंद की अर्जी पर दिया है। याची के अधिवक्ता अश्वनी कुमार ओझा का कहना था कि पति ने अपनी पत्नी को रक्षाबंधन त्यौहार में मायके जाने की अनुमति नहीं दी। जिससे क्रोधित होकर उसने आत्महत्या कर ली। यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत किस कारण से हुई, इसका पता नहीं चल सका है । बिसरा रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उनकी शादी 2009 में हुई थी। पत्नी ने धारा 125 के अंतर्गत 2011 में भरण पोषण के लिए मुकदमा भी किया था लेकिन, समझौता होने पर मुकदमा वापस हो गया और दोनों साथ रह रहे थे। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं रहा है। दहेज मांगने का भी कोई साक्ष्य नहीं है। उसके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने (धारा 306 भा दं सं ) का अपराध नहीं बनता है। याची 30 अगस्त 2019 से जेल में बंद है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed