{"_id":"6a19f9928b3d3642a50d442c","slug":"the-auspicious-entry-of-the-group-of-28-nuns-into-the-jain-temple-allahabad-news-c-3-1-ald1027-895421-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जैन मंदिर में 28 आर्यिकाओं के संघ का मंगल प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जैन मंदिर में 28 आर्यिकाओं के संघ का मंगल प्रवेश
विज्ञापन
जीरो रोड से जैन मंदिर में आर्यिका दुर्लभ मति माता जी के संघ में 28 साध्वियां । अमर उजाला
पूज्य 105 आर्यिका श्री दुर्लभ मति माताजी के सान्निध्य में 28 आर्यिकाओं के संघ का शुक्रवार को जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। संघ के आगमन से परिसर भक्तिभाव, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन-वंदना किया।
आर्यिका माताजी ने कहा कि त्याग, तप, संयम और साधना ही आत्मकल्याण का वास्तविक मार्ग हैं। मनुष्य को आत्मिक उन्नति पर ध्यान देना चाहिए। धर्म, संस्कार और आत्मचिंतन ही मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। तीर्थंकर ऋषभदेव तपस्थली (अंदावा) से पैदल चलकर आर्यिकाओं ने अक्षयवट के दर्शन किए फिर वहां से जैन मंदिर पहुंचीं। यहां जैन महिला मंडल की ओर से बाला जैन और संगठन की महिलाओं ने मंगल कलश, आरती और भक्ति गीतों के साथ संघ का अभिनंदन किया।
मंदिर समिति के राजेश जैन के अनुसार, संघ के सान्निध्य में विशेष स्वाध्याय, प्रवचन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कार्यक्रम में वरुण जैन, रजत जैन, निर्मल जैन, अमित जैन, प्रमोद जैन, दीपक जैन, अजय जैन, अर्हत जैन, बाला जैन, रिंकी जैन माधुरी जैन अर्चना जैन, रेखा जैन संगीता जैन, रश्मि जैन उपस्थित रही।