फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The audit committee agreed with 12 out of 15 objections of the CAG

Prayagraj News: लेखा समिति ने सीएजी की 15 में 12 आपत्तियों पर जताई सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The audit committee agreed with 12 out of 15 objections of the CAG
सीएजी की 15 आपत्तियों में से 12 आपत्तियों पर लेखा समिति ने लखनऊ में सुनवाई के दौरान कुछ निर्देशों के साथ सहमति जताई है। नैनी टाउन शिप, ईपीएफ और प्रभार शुल्क सहित तीन मामलों में पीडीए के जवाब से सहमत नहीं हुए। नैनी आवास योजना में सर्वे कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही यमुना विहार आवास योजना में दस अधूरे टावरों पर 38.85 करोड़ के बेवजह व्यय पर सर्वे और आकलन कराकर बनाए जाने या प्राइवेट बिल्डर को देकर निर्माण कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएजी ने नई आवासीय योजनाओं को नहीं शुरू करने, बेवजह 38.85 करोड़ व्यय करने, मौसम विहार, जागृति विहार में फ्लैट बिक्री नहीं होने, बरात घरों को किराये पर नहीं देने, कर्मचारी भविष्य निधि के अंशदान, पीएम आवास नहीं मिलने सहित 15 बिंदुओं पर आपत्ति जताई थी। पीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. अमित पाल शर्मा ने सभी आपत्तियों का जवाब दिया। उनके तर्क पर समिति सहमत हो गई। सचिव के नहीं पहुंचने पर लेखा समिति के एक सदस्य ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पीडीए ने 2016 में नैनी में आवास योजना शुरू की। इसके अंतर्गत 284.41 करोड़ से 1200 बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण होना था। बाद में ऑडिट में पाया गया है कि फ्लैटों की अपर्याप्त मांग के कारण पीडीए ने अनुबंध को समाप्त करने के लिए एक समिति का गठन वर्ष 2019 में किया। इस योजना से जुड़े 192 फ्लैट का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखा परीक्षा ने ऑडिट में पाया कि निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करने से पहले परियोजना के तहत फ्लैटों की बिक्री के लिए मांग सर्वेक्षण आवश्यक था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसका सर्वे कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जनसंख्या के अनुसार फ्लैट मुहैया कराए जाएं।

बोले अफसर
सीएजी की जो 15 आपत्ति थी। उसका जवाब दिया गया। तीन को छोड़ कर सभी का निस्तारण हो गया है। इसके लिए कुछ सुझाव प्राप्त हुए हैं, उसका पालन कराया जाएगा। जल्द ही निस्तारण नहीं होने वाले तीनों मामलों में नए सिरे से जवाब दाखिल किए जाएंगे।
डॉ. अमित पाल शर्मा उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed