फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the agitated employees of the ge company got support of congressman

जीई कंपनी के आंदोलनकारी कर्मचारियों को मिला कांग्रेसियों का साथ

Wed, 18 Mar 2020 10:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
the agitated employees of the ge company got support of congressman
नैनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जीई कंपनी में कई दिनों से चल रहा कर्मचारियों के प्रदर्शन के पक्ष में पहुंचे कांग्रेसियों की 14 सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मामले में कर्मचारियों के आंदोलन को आगे बढ़ाने के साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। फिलहाल हाईकोर्ट के निर्देश पर 25 मार्च को लेबर कमिश्नर के सामने कंपनी प्रबंधतंत्र और कर्मचारियों की ओर से अपना-अपना पक्ष रखा जाएगा। कर्मचारी वीआरएस दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंदोलनरत कर्मचारियों का आरोप है कि वे लंबे समय से कंपनी में काम रहे हैं। यह कंपनी पहले अरिवा फिर जीसी और अब जीई के नाम से जानी जा रही है। जीई कंपनी अब 25 करोड़ में बिक चुकी है। जिस कंपनी ने इसे खरीदा है। वह अब नए कर्मचारियों की तैनाती कर 14 हजार रुपये में काम कराना चाहती है। जो कि लेबर एक्ट के खिलाफ है। कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने बताया कि कर्मचारियों ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी की बिक्री के पीछे खेल किया गया है। ताकि, पुराने कर्मचारियों को हटा दिया जाए और नए कर्मचारियों को तैनात किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जीई कंपनी का कुल असेट तीन सौ करोड़ के आसपास का है। लेकिन इसे जानबूझकर कम दाम में बेचा गया। पुराने कर्मचारी वीआरएस मांग रहे हैं, जिससे कि उनका हक ना मारा जाए तो प्रबंधतंत्र उनके खिलाफ षड़यंत्र कर रहा है। इससे ढाई सौ के करीब कर्मचारियों का भविष्य अधर में हैं। जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल ने बताया कि प्रदेश के नेताओं की अगुवाई में तैयार कराई गई रिपोर्ट को भेज दिया गया है। पार्टी के निर्देश पर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed