फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the aggitation of left in the support of corona warriors

कोरोना योद्धाओं के समर्थन वामदल का प्रदर्शन

Fri, 15 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
the aggitation of left in the support of corona warriors
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीआईटीयू) ने बृहस्पतिवार को कोरोना योद्धाओं के समर्थन में बृहस्पतिवार को मांग दिवस मनाया। यूनियन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। सीआईटीयू के जिला संयोजक अविनाश मिश्र के मुताबिक पीएम से कोरोना पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन के बाद डीएम को दिए गए ज्ञापन में कोरोना संक्रमण के जोखिम के बीच लॉक डाउन में काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा उपकरण देने, फील्ड में कार्यरत श्रमिकों की नि:शुल्क कोविड जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मांगों में कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा कराने, संविदा और योजना कर्मियों को 25 हजार प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने, सभी जरूरतमंदों को 35 किलोग्राम मुफ्त राशन देने, आयकर न देने वाले सभी परिवारों को 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता और सार्वजनिक स्वास्थ प्रणाली को जीडीपी दर का पांच फीसदी खर्च करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इसी क्रम में सीआईटीयू के बैनर तले झूंसी, राजरूपपुर, फाफामऊ और कालिंदीपुरम समेत अन्य स्थानों पर उचित दूरी बनाए रखते हुए प्रदर्शन किए गए। इस मौके पर हरिश्चंद्र द्विवेदी, रवि शंकर मिश्र, समीर भट्टाचार्य, जेपी शर्मा, एसपी शर्मा, आरडी मौर्य, श्याम देव, हरिहर प्रसाद, आशुतोष त्रिपाठी, मोहन सिंह, आलोक तिवारी आदि ने हक को हुंकार भरते हुए संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed